प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित रेखा रैकवार, निवासी शुक्रवारी सागर, ने जिला कलेक्टर को एक शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने उनके आवंटित मकान की खराब हालत को लेकर नाराज़गी जताई है। उन्होंने बताया कि उन्हें योजना के अंतर्गत मकान दिया गया है, जिसकी छत निर्माण के समय से ही टूटी हुई है। रेखा रैकवार का कहना है कि उन्होंने इस बारे में पहले भी नगर निगम तथा कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

वही पीड़ित ने बताया कि मकान की स्थिति खतरनाक है और उसमें रहना संभव नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से निवेदन किया है कि उन्हें एक नया मकान आवंटित किया जाए, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपने परिवार के साथ रह सकें। रेखा रैकवार ने यह भी अपील की है कि मामले की शीघ्र सुनवाई कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। बही उन्होंने जिला प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि योजना का लाभ वास्तविक ज़रूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से मिले, ताकि योजना का उद्देश्य सार्थक हो सके।

बताया जा रहा है की नगर निगम से 6 महीने पहले मकान दिया गया था जो कि टूटा हुआ था इसके साथ ही नगर निगम वाले बोलने लगे मेंटेनेंस का काम लगा हुआ है और मकान ठीक हो जाएगा वही अब 6 महीने से कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। तो वही इस प्रकरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासन से तत्पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।