लगातार सत्ता में रहने के बावजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं को अपने काम के लिए मंत्रियों और अफसरों के घर-दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते थे। इस स्थिति को देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने फरवरी माह के लिए एक अनूठा कदम उठाया है। उन्होंने रोज एक मंत्री को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठाने की शुरुआत की है, ताकि कार्यकर्ता सीधे जाकर अपनी समस्याएं रख सकें और उनका समाधान हो सके।
मंत्री कार्यालय में बैठेंगे: समय और व्यवस्था
- सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मंत्री कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
- प्रत्येक मंत्री के साथ एक प्रदेश पदाधिकारी भी तैनात रहेगा।
- संगठन से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए प्रदेश पदाधिकारी सीधे कार्य करेंगे।
- इस व्यवस्था से कार्यकर्ताओं को मंत्रियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी और समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव होगा।

फरवरी महीने का मंत्री ड्यूटी रोस्टर
02 फरवरी (सोमवार) – जगदीश देवड़ा (डिप्टी सीएम), गौतम टेटवाल (मंत्री तकनीकी शिक्षा), मनीषा सिंह (विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष)
03 फरवरी (मंगलवार) – राकेश सिंह (पीडब्ल्यूडी मंत्री), दिलीप अहिरवार (वन राज्यमंत्री), राजेन्द्र सिंह (प्रदेश मंत्री)
04 फरवरी (बुधवार) – विश्वास सारंग (खेल एवं सहकारिता मंत्री), लखन पटेल (पशुपालन मंत्री), डॉ. नंदिता पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष)
05 फरवरी (गुरुवार) – कैलाश विजयवर्गीय (नगरीय प्रशासन मंत्री), प्रतिमा बागरी (नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री), जयदीप पटेल (प्रदेश मंत्री)
06 फरवरी (शुक्रवार) – विजय शाह (जनजातीय कार्यमंत्री), नरेन्द्र शिवाजी पटेल (स्वास्थ्य राज्यमंत्री), क्षितिज भट्ट (प्रदेश मंत्री)
09 फरवरी (सोमवार) – राजेन्द्र शुक्ला (डिप्टी सीएम), नारायण सिंह पंवार (मत्स्य पालन राज्यमंत्री), डॉ. प्रभुलाल जाटव (प्रदेश उपाध्यक्ष)
10 फरवरी (मंगलवार) – प्रहलाद सिंह पटेल (पंचायत मंत्री), राधा सिंह (पंचायत राज्य मंत्री), शैलेन्द्र बरुआ (प्रदेश उपाध्यक्ष)
11 फरवरी (बुधवार) – उदयप्रताप सिंह (स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री), दिलीप जायसवाल (खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री), लोकेन्द्र पाराशर (प्रदेश मंत्री)
12 फरवरी (गुरुवार) – करणसिंह वर्मा (राजस्व मंत्री), कृष्णा गौर (पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री), संगीता सोनी (प्रदेश मंत्री)
13 फरवरी (शुक्रवार) – संपतिया उइके (पीएचई मंत्री), धर्मेन्द्र सिंह लोधी (पर्यटन मंत्री), राजो मालवीय (प्रदेश मंत्री)
16 फरवरी (सोमवार) – तुलसीराम सिलावट (जल संसाधन मंत्री), मनीषा सिंह (विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष)
17 फरवरी (मंगलवार) – ऐदलसिंह कंसाना (कृषि मंत्री), डॉ. प्रभुराम चौधरी (विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष)
18 फरवरी (बुधवार) – निर्मला भूरिया (महिला बाल विकास मंत्री), अर्चना सिंह (विधायक व प्रदेश मंत्री)
19 फरवरी (गुरुवार) – गोविन्द सिंह राजपूत (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री), बबीता परमार (प्रदेश मंत्री)
20 फरवरी (शुक्रवार) – नारायण सिंह कुशवाह (उद्यानिकी मंत्री), जयदीप पटेल (प्रदेश मंत्री)
23 फरवरी (सोमवार) – नागरसिंह चौहान (अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री), डॉ. प्रभुलाल जाटव (प्रदेश उपाध्यक्ष)
24 फरवरी (मंगलवार) – प्रद्युम्न सिंह तोमर (ऊर्जा मंत्री), शैलेन्द्र बरुआ (प्रदेश उपाध्यक्ष)
25 फरवरी (बुधवार) – राकेश शुक्ला (नवकरणीय ऊर्जा मंत्री), लोकेन्द्र पाराशर (प्रदेश मंत्री)
26 फरवरी (गुरुवार) – चेतन्य कश्यप (एमएसएमई मंत्री), राजेन्द्र सिंह (प्रदेश मंत्री)
27 फरवरी (शुक्रवार) – इंदर सिंह परमार (उच्च शिक्षा मंत्री), राजो मालवीय (प्रदेश मंत्री)
जिला कार्यालयों में भी लागू होगी व्यवस्था
हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर जिला पदाधिकारी भी अपने कार्यालयों में बैठकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
- जिला अध्यक्ष से लेकर सभी जिला पदाधिकारी के बैठने के दिन तय किए जा रहे हैं।
- इससे कार्यकर्ताओं को सीधे संपर्क और समस्याओं के त्वरित समाधान की सुविधा मिलेगी।