बंडा में SIR सर्वे को मिली रफ्तार: प्राचार्य ने छात्राओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण की दी जानकारी !

Spread the love

कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार तथा बंडा एसडीएम रविश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र 042 बंडा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान तेजी से जारी है। क्षेत्र के सभी भाग संख्याओं में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची अद्यतन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्राचार्य संतोष चौरसिया ने स्थानीय विद्यालय की छात्राओं को SIR सर्वे से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्राचार्य चौरसिया ने छात्राओं को बताया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने छात्रों को सर्वे की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ों तथा नाम जोड़ने, हटाने एवं सुधार की प्रक्रिया के बारे में व्यापक जानकारी दी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सही और अद्यतन मतदाता सूची चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करती है।

उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के सदस्यों को सर्वे में पूर्ण सहयोग हेतु प्रेरित करें, ताकि निर्वाचन संबंधी सभी रिकॉर्ड समय पर और सही तरीके से अपडेट हो सकें।

विद्यालय में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और परिवारों में SIR सर्वे के महत्व को उजागर करना था, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *