बांदरी थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण, अवैध गतिविधियों पर सख्ती और यातायात जागरूकता अभियान !

Spread the love

सागर। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. श्री संजीव उइके के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सचिन परते के नेतृत्व में थाना बांदरी पुलिस द्वारा शहर में प्रभावी पुलिसिंग करते हुए पैदल भ्रमण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी बांदरी निरीक्षक श्री सुमेर सिंह जगेत ने अपने हमराह स्टाफ के साथ किया।

पैदल भ्रमण के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं गलियों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी रही। खुले में शराब सेवन करने वालों तथा चौक-चौराहों पर अनावश्यक रूप से खड़े व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई और उन्हें समझाइश दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों के मन में भय उत्पन्न करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

पुलिस टीम ने प्रमुख गलियों में सतत पैदल भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और मजबूत हुई। इसके साथ ही जागरूकता अभियान के तहत थाना बांदरी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक: श्री सुमेर सिंह जगेत
प्रधान आरक्षक: जागेश्वर, दीपक
आरक्षक: लोकेंद्र, जयराम, सत्येन्द्र

सागर पुलिस द्वारा इस प्रकार के निरंतर अभियानों से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं पुलिस-जन संवाद को मजबूती मिल रही है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *