बामोरा में मंत्री राकेश सिंह ने हनुमान मंदिर निर्माण देख किये दर्शन !

Spread the love

सागर – प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को बामोरा स्थित रूद्राक्ष धाम मंदिर परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन श्री देव हनुमान मंदिर का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री सिंह ने मंदिर निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह धार्मिक स्थल न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सिंह ने भगवान बांके बिहारी जी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन भी किया। उन्होंने मंदिर की भव्यता और धार्मिक वातावरण की प्रशंसा की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी भी मौजूद रहे।

विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बामोरा क्षेत्र में धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास प्राथमिकता में है। मंदिर परिसर में सुविधाओं का विस्तार कर श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री राकेश सिंह का स्वागत किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने उन्हें निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *