बीना, 9 अक्टूबर 2025:
बीना क्षेत्र के ग्राम किरोद में बुधवार रात एक युवा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सत्यपाल अहिरवार (23 वर्ष) पुत्र गया प्रसाद अहिरवार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आगासौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण:
जानकारी के अनुसार, सत्यपाल की शादी लगभग तीन साल पहले बेथनी गांव में हुई थी। परंतु उनका दांपत्य जीवन ज्यादा समय तक नहीं चल सका। विवाह के मात्र दो माह बाद उनकी पत्नी मायके चली गई और फिर कभी लौटकर नहीं आई।
परिजनों ने बताया कि पत्नी के चले जाने के बाद से सत्यपाल मानसिक रूप से परेशान और गुमसुम रहने लगा। इसी मानसिक तनाव और अकेलेपन के चलते उसने बुधवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली।
परिवार और पुलिस की कार्रवाई:
गुरुवार सुबह जब परिवार के सदस्यों ने सत्यपाल को देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और सिविल अस्पताल भिजवाया।

जांच की स्थिति:
पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी और परिजनों के बयान के आधार पर यह मामला मानसिक तनाव और पारिवारिक परेशानियों से जुड़ा माना जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237