बीना | शहर से निकल रहे भारी वाहनों पर रोक न होने के कारण सड़क सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। सबसे ज्यादा समस्या सर्वोदय चौराहे पर देखने को मिल रही है, जहां ट्रॉला और बड़े कंटेनर आसानी से चौराहे पर मुड़ नहीं पाते।
ड्राइवरों को वाहन घुमाने के लिए कई बार रिवर्स करना पड़ता है, जिससे आसपास छोटे वाहनों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। जरा सी चूक दुर्घटना का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि भारी वाहन चौराहे पर आते-जाते समय छोटे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की रोक या नियंत्रण अभी तक लागू नहीं किया गया है।

सड़क किनारे खड़े वाहन और भीड़भाड़ के कारण चौराहा और भी जटिल स्थिति में पहुंच जाता है। यातायात विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे स्थानों पर नियमों के अनुपालन और वाहन नियंत्रण के लिए कड़े प्रबंध आवश्यक हैं।
स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि अगर भारी वाहनों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो दुर्घटना का खतरा और बढ़ेगा। प्रशासन से इस ओर त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।