बीना: शिक्षा से सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल, बीना रिफाइनरी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान !

Spread the love

बीना। शिक्षा के माध्यम से सशक्त समाज निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए बीना रिफाइनरी (बीपीसीएल) द्वारा ‘मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति एवं प्रशंसा पत्र वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो समाज और राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर करता है। विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास, मुस्कान और आगे बढ़ने का जज्बा ही विकसित भारत की असली ताकत है। बीना रिफाइनरी द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर न केवल उनकी मेहनत का सम्मान किया गया, बल्कि उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि आज की मेधावी बेटियां और बेटे ही कल के भारत के कर्णधार हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संतोष सिंह, शशि कैथोरिया, नवीन पालीवाल, मती ज्योति दुबे, निकेश गुप्ता, विजय गौतम, वैभव दुबे, शानू चंदेल, शैलेश शाह, सचिन पटेल, गोविंद पटेल, श्रीमती मंजू बुंदेला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही बीना रिफाइनरी के अधिकारीगण, शिक्षक, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और प्रशंसा पत्र वितरित किए गए। उपस्थितजनों ने बीना रिफाइनरी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की नई दिशा और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *