बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के शिव मंदिर में चोरी !

Spread the love

जानकारी के अनुसार, बीएमसी परिसर के शिव मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद रोजाना की तरह रात को पुजारी आनंद शर्मा घर गए थे। इसी दौरान चोरों ने मंदिर में सेंध लगाई। चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। मंदिर में रखी दानपेटी तोड़ी और नकद रुपए ले गए। दानपेटी में करीब 50 हजार रुपए थे। शुक्रवार सुबह भक्त मंदिर पहुंचे तो वारदात सामने आई। सूचना पर मंदिर के पुजारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वारदातस्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

दानपेटी से दान की राशि लेकर भागे बदमाश।

एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए

एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने मंदिर में आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कैमरे में चोर स्पष्ट नजर नहीं आए है। रात करीब 3 बजे चोर मंदिर में घुसे और करीब 5 मिनट में मुख्य गेट का ताला और दानपेटी खोलकर दान की राशि लेकर भाग गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *