बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे दिन ₹40.59 करोड़ की कमाई, दो दिन में कलेक्शन ₹72.69 करोड़ पार !

Spread the love

देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को फिल्म ने ₹40.59 करोड़ की कमाई की, जिसके साथ ही दो दिनों में इसका कुल नेट कलेक्शन ₹72.69 करोड़ तक पहुंच गया है। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन ₹32.10 करोड़ का कलेक्शन किया था।

2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म

‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। दर्शकों में देशभक्ति और इमोशन से जुड़ी इस कहानी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों में हाउसफुल शोज और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म की कमाई लगातार रफ्तार पकड़ रही है।

थिएटर पहुंचे वरुण धवन, फैंस में दिखा जोश

फिल्म के प्रमोशन के तहत शनिवार को एक्टर वरुण धवन मुंबई के एक थिएटर में अचानक पहुंच गए। वरुण को सामने देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए। उन्होंने दर्शकों से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। फिल्म में वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है।

मुंबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग

शुक्रवार रात मुंबई में ‘बॉर्डर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और कई नामी बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। स्क्रीनिंग में सनी देओल और वरुण धवन खास तौर पर नजर आए।

इसके अलावा, अहान शेट्टी अपने माता-पिता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के साथ पहुंचे। अहान को सपोर्ट करने उनकी बहन अथिया शेट्टी और जीजा, भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी मौजूद रहे।

सितारों से सजी रही स्क्रीनिंग

स्क्रीनिंग में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और ब्राजीलियाई मॉडल लारिसा बोनेसी के साथ नजर आए। इसके अलावा सोनम बाजवा, अन्या सिंह, मेधा राणा, क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल सहित कई अन्य सेलेब्रिटीज ने भी शिरकत की।

आगे और बढ़ सकता है कलेक्शन

मजबूत ओपनिंग, पॉजिटिव रिव्यू और वीकेंड का फायदा देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ आने वाले दिनों में 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ सकती है। देशभक्ति की भावना और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस की खिलाड़ी साबित होती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *