भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधियों का चुनाव, सागर जिले में नई नेतृत्व की घोषणा !

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने अपने संगठन पर्व के तहत सागर जिले में मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों का चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न की है। रविवार को इस चुनाव परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें 46 मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों के नाम सामने आए। यह चुनाव प्रक्रिया भाजपा जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर और जिला पर्यवेक्षक नरेन्द्र बिरथरे, जो पूर्व विधायक भी हैं, की सहमति भी प्राप्त हुई थी।

भा.ज.पा. की यह चुनाव प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के आधार पर संपन्न हुई, और इस दौरान विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों के चयन में पार्टी के नीति-नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। यह चुनाव भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने और हर स्तर पर नेतृत्व के गठन का महत्वपूर्ण कदम था। पार्टी की ओर से इस बार मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों के रूप में नए चेहरों को अवसर देने के साथ-साथ अनुभवी नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है, ताकि पार्टी के कार्यों में निरंतरता और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।

नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष व नव नियुक्त मंडल प्रतिनिधि यमुनाताई मंडल की अध्यक्ष मेघा दुबे और मंडल प्रतिनिधि श्रीकांत जैन को बनाया गया है।

सागर नगर मंडल अध्यक्ष अमित वैसाखिया, मंडल प्रतिनिधि विक्रम सोनी, डॉ. हरिसिंह गौर मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, मंडल प्रतिनिधि मनीष चौबे, डॉ.भीमराव अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष नीलम अहिरवार, मंडल प्रतिनिधि रीतेश मिश्रा, सदर केट मंडल अध्यक्ष सौरभ केशरवनी, मंडल प्रतिनिधि रविन्द्र अवस्थी, मकरोनिया नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, मंडल प्रतिनिधि कपिल कुशवाहा, मकरोनिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह पडरिया, मंडल प्रतिनिधि दिलीप नायक, नरयावली नगर मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह, मंडल प्रतिनिधि राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, नरयावली ग्रामीण रिक्त बीना नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, मंडल प्रतिनिधि शुभम तिवारी, बीना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, मंडल प्रतिनिधि लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, खिमलासा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, मंडल प्रतिनिधि मुकेश कुशवाह, मंडी बामोरा मंडल अध्यक्ष विशाल कुर्मी पटेल, मंडल प्रतिनिधि राज यादव, भानगढ़ मंडल अध्यक्ष पवन यादव, मंडल प्रतिनिधि मुकेश पटेल, खुरई नगर मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, मंडल प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, खुरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रविन्द्र राजपूत, मंडल प्रतिनिधि हरिशंकर कुशवाहा, धनौरा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राजपूत, मंडल प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, मालथौन अरविंद सिंह लोधी, मंडल प्रतिनिधि रामकुमार सिंह बघेल, बरोदियाकलां मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, मंडल प्रतिनिधि दयाराम चौरसिया, बांदरी मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, मंडल प्रतिनिधि नारायण सिंह लोधी।

सुरखी शेष बिलहरा अध्यक्ष संतोष पटेल, मंडल प्रतिनिधि मनीष गुरु, जैसीनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल कुर्मी, मंडल प्रतिनिधि हरनाम सिंह सोगानी, सिहोरा मंडल अध्यक्ष लोकमान्य लोधी, मंडल प्रतिनिधि कमलेश पटेल कुर्मी, राहतगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रघुवंशी, मंडल प्रतिनिधि अमित राय, राहतगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी, मंडल प्रतिनिधि रामकुमार तिवारी (पप्पू), देवरी नगर मंडल अध्यक्ष भारतेन्दू सिंह (मोंटू), मंडल प्रतिनिधि पंकज जैन, सहजपुर मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र आदिवासी, मंडल प्रतिनिधि रतनदीप तिवारी, गौरझामर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह लोधी, मंडल प्रतिनिधि ओमकार सिंह पटेल, केसली मंडल अध्यक्ष रामलखन सिंह ठाकुर, मंडल प्रतिनिधि गोपाल विश्वकर्मा, महाराजपुर मंडल अध्यक्ष महेश सरवैया, मंडल प्रतिनिधि रविन्द्र पटैरिया, अनंतपुरा मंडल अध्यक्ष लखन साहू, मंडल प्रतिनिधि दुर्गाशंकर कुर्मी, रहली नगर मंडल अध्यक्ष महेश यादव, मंडल प्रतिनिधि अमित नायक, रहली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक कोनू, मंडल प्रतिनिधि सुरेन्द्र छीर, पटना बुजुर्ग मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह राजपूत, मंडल प्रतिनिधि गोविन्द्र पटेल, गढ़ाकोटा नगर मंडल अध्यक्ष हरिनारायण पटेल, मंडल प्रतिनिधि सुधीर यादव।

गढ़ाकोटा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामकुमार लोधी, मंडल प्रतिनिधि संजय दुबे, बलेह मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी (कुर्मी), मंडल प्रतिनिधि संतोष पटेल, शाहुपर मंडल अध्यक्ष कुंवर सिंह राजपूत, मंडल प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह ठाकुर, बंडा मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा, मंडल प्रतिनिधि रूपेश खरे, बरा मंडल अधयक्ष नीतेश जैन, मंडल प्रतिनिधि अमान सिंह खारमउ, बहरोल मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह लोधी, मंडल प्रतिनिधि मुकुन्दी यादव, बंडा विधानसभा के दलपतपुर मंडल से अध्यक्ष भैयाराम लोधी, मंडल प्रतिनिधि जयसिंह गौड़ (आदिवासी), शाहगढ़ मंडल अध्यक्ष योगेश दुबे, मंडल प्रतिनिधि अरविंद यादव, छापरी मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, मंडल प्रतिनिधि राघवेन्द्र सिंह, बरायठा मंडल अध्यक्ष काशीराम यादव, मंडल प्रतिनिधि नोनीबाई यादव, मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों की घोषणा पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *