भिंड में स्कार्पियो चोरी का पर्दाफाश, आगरा जेल में बनी दोस्ती से रची गई साजिश !

Spread the love

भिंड के वीरेंद्र नगर में खड़ी स्कार्पियो की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी धर्मेंद्र शाक्य ने असम के बरपेटा जिले से अपने साथी खलील उरू रहमान को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों की मुलाकात आगरा जेल में हुई थी, जहां से उन्होंने गाड़ी चोरी और बिक्री की योजना बनाई।

घटना 10-11 जुलाई की रात की है, जिसकी रिपोर्ट दीपक शिवहरे ने दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह सेंगर की टीम और साइबर सेल की मदद से होटल में रुके संदिग्ध की पहचान हुई। टीम ने असम जाकर खलील को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि स्कार्पियो को नगालैंड के डेविड नामक व्यक्ति को 3.5 लाख में बेचा गया था। इसमें से 1.5 लाख रुपए आरोपी की पत्नी के खाते में भेजे गए, जिसे पुलिस ने फ्रीज कर दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *