भीलोन गांव में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत !

Spread the love

खुरई तहसील के भीलोन गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां घर के बाहर खेलते समय पानी से भरी टंकी में गिरने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, भीलोन गांव निवासी पुष्पेंद्र पटेल (उम्र करीब 3 वर्ष) अपने घर के बाहर खेल रहा था। घर के पास ही गाय-भैंसों के लिए पानी से भरी एक टंकी रखी थी। खेलते-खेलते अचानक मासूम का संतुलन बिगड़ा और वह टंकी में गिर गया।

कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी तो वह टंकी में डूबा हुआ मिला। परिजन तत्काल उसे बाहर निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हादसा अचानक हुआ और किसी को मासूम के टंकी में गिरने की भनक तक नहीं लगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *