भोपाल: ट्रेन में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार !

Spread the love

भोपाल – रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी भोपाल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रांजल दीक्षित (36), निवासी देव स्थान, लखनऊ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रांजल दीक्षित फॉरेन रिटर्न और पुणे यूनिवर्सिटी से बीटेक पास है। आर्थिक तंगी और ऑनलाइन वेटिंग गेम में हारे पैसे को लेकर उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया।


यात्रियों के पर्स और सोने के आभूषण थे निशाना

आरोपी विशेष रूप से ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों के सिरहाने रखे पर्स को चोरी करता था। उसके कब्जे से कुल करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।


कैसे हुआ खुलासा

  • 20 जनवरी 2026 को आगरा निवासी अफशा बेगम ट्रेन से आगरा से मुंबई जा रही थीं।
  • भोपाल स्टेशन पर किसी अज्ञात बदमाश ने नींद का फायदा उठाकर उनका पर्स चोरी कर लिया।
  • पर्स में सोने की चेन, झुमके, अंगूठी, 35 हजार रुपए नकद और जरूरी कागजात थे।
  • मुंबई पहुंचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की।


सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तारी

  • जांच के दौरान टीम ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
  • लगातार निगरानी और रोड मैप विश्लेषण के बाद आरोपी को 30 जनवरी 2026 को अभिरक्षा में लिया गया।
  • पूछताछ में आरोपी ने इस घटना के अलावा जीआरपी भोपाल क्षेत्र के चार अन्य चोरी के मामलों को भी स्वीकार किया।
  • आरोपी ने बताया कि चोरी से मिली नकदी वह ऑनलाइन गेमिंग में खर्च कर देता था।

बरामदगी का विवरण

आरोपी के पास से बरामद वस्तुएं:

  • मंगलसूत्र का पेंडल
  • दो सोने की चेन
  • एक जोड़ी झुमके
  • दो लेडीज अंगूठियां
  • कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये

आपराधिक रिकॉर्ड और आगे की कार्रवाई

  • आरोपी के खिलाफ जीआरपी भोपाल में धारा 305(सी) और 305(2) बीएनएस के तहत चार मामले दर्ज हैं।
  • आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है।
  • पुलिस अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच जारी रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *