भोपाल नगर निगम की एमआईसी बैठक: 26 मुद्दों पर मंथन, 3 प्रस्तावों पर सहमति नहीं !

Spread the love

निगम की एमआईसी (मेयर इन कौंसिल) बैठक सोमवार को महापौर मालती राय और निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में कुल 26 मुद्दों पर चर्चा की गई, लेकिन हाईराइज बिल्डिंग प्रोजेक्ट, बड़ा तालाब के मत्स्याखेट के लिए पट्टे और राजेंद्र नगर आवासीय परियोजना के तीन प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन पाई।

बैठक में मानस भवन के पास झुग्गियों में रहने वाले 27 परिवारों को मालीखेड़ी में विस्थापित करने का मुद्दा भी उठा। निगम ने इन परिवारों के लिए ईडब्ल्यूएस स्लम श्रेणी के आवास आरक्षित करने की मंजूरी दी, लेकिन परिवारों का कहना है कि वे स्थानांतरण के लिए तैयार नहीं हैं। इस मामले में कांग्रेस पार्टी भी सक्रिय हो गई है, जबकि जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।

बैठक में जिन तीन प्रस्तावों पर सहमति नहीं बनी, उनमें शामिल हैं:

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्लाट नंबर 47 और 49 पर उच्च-निर्माण (हाईराइज) आवासीय सह व्यवसायिक प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त निविदा।
  • राजेंद्र नगर आवासीय परियोजना के लिए स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव।
  • बड़ा तालाब पर मछली पालन के लिए पट्टे देने का प्रस्ताव।

नगर निगम ने यह निर्णय लिया कि परिषद की अगली बैठक नए साल में आयोजित की जाएगी और लंबित प्रस्तावों पर फिर से चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *