भोपाल: युवती ने माता-पिता और मामा पर लगाया देह व्यापार का आरोप, एफआईआर दर्ज !

Spread the love

भोपाल की महिला थाना पुलिस ने 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके माता-पिता और दो मामा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि चारों उसके साथ जबरन देह व्यापार करवाते थे और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।

पूरे घटनाक्रम का विवरण

यह मामला रतलाम जिले के गांव का है। युवती ने बताया कि 14 वर्ष की उम्र से उसके माता-पिता और दो मामा उसे गांव वाले घर से लगातार देह व्यापार में मजबूर कर रहे थे। विरोध करने पर उन्हें शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी जाती थीं।

युवती ने बताया कि जब मौका मिला, तब वह अपने गांव से भागकर भोपाल आ गई।

पुलिस ने दर्ज की केस

महिला थाना के टीआई अंजना दुबे ने बताया कि युवती ने वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज किया।

केस डायरी रतलाम पुलिस के सुपुर्द

टीआई अंजना दुबे ने बताया कि युवती का बयान दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए केस डायरी रतलाम पुलिस के हवाले की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *