भोपाल | 30 जुलाई 2025
आज मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक रणनीतियों, शासन की प्राथमिकताओं तथा आगामी राजनीतिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश भर के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस बैठक में सागर विधायक माननीय डॉ. शैलेन्द्र कुमार जैन ने विधायक दल के महामंत्री के रूप में सक्रिय सहभागिता निभाई और कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों एवं नेताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। डॉ. जैन की भूमिका बैठक के संचालन और समन्वय में प्रमुख रही, जिसे सभी ने सराहा।

बैठक में निम्न वरिष्ठ नेताओं की विशेष उपस्थिति रही:
- राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री माननीय श्री शिवप्रकाश जी
- क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी
- मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी
- प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी
- प्रदेश प्रभारी माननीय डॉ. महेन्द्र सिंह जी
- प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी
- प्रदेश सह प्रभारी एवं विधायक श्री सतीश उपाध्याय जी
- कैबिनेट मंत्री एवं विधायक दल के सचेतक श्री कैलाश विजयवर्गीय जी
- उप मुख्यमंत्री माननीय श्री राजेन्द्र शुक्ला जी

बैठक के दौरान प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने, सुशासन को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने, एवं आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विधायकों से संवाद स्थापित करते हुए राज्य में विकास कार्यों को गति देने और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और सभी विधायकों से संगठन के प्रति समर्पण की अपेक्षा जताई।

डॉ. शैलेन्द्र जैन ने अपने वक्तव्य में संगठन की नीतियों, नेतृत्व और जनता के प्रति उत्तरदायित्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “विधायक दल का महामंत्री बनना मेरे लिए एक गौरव का विषय है। मैं नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि हम सब मिलकर प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुंचाएंगे।”
बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और अंत में राष्ट्रगान के साथ इसे समाप्त किया गया।