भोपाल के एमपी नगर स्थित एक होटल में छात्रा के साथ उसके दोस्त द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना करीब एक साल पुरानी है, लेकिन आरोपी द्वारा शादी से इनकार करने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।

सब इंस्पेक्टर अर्चना तिवारी के अनुसार, 23 वर्षीय छात्रा की मुलाकात जबलपुर निवासी अब्दुल जावेद से फरवरी 2024 में मामा की शादी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और 25 फरवरी को जावेद भोपाल आया। वह एमपी नगर स्थित एक होटल में ठहरा और छात्रा को वहीं बुलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
आरोपी ने अलग-अलग समय पर कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया। उसने छात्रा के कॉल उठाने भी बंद कर दिए। इससे आहत होकर छात्रा थाने पहुंची। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम जबलपुर रवाना की गई है।