सागर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने वरिष्ठ पत्रकार श्री सुदेश तिवारी की माता एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती विद्यावती तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मंत्री श्री राजपूत रविवार को स्वर्गीय विद्यावती तिवारी के निवास पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री सुदेश तिवारी के पिता श्री शुकदेव तिवारी, श्री सुखदेव मिश्र, श्री कमलेश बघेल, श्री दिनेश सिंघई, श्री मुकेश जैन, श्री विनोद आर्य सहित नगर के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।