मंदसौर में पुलिसकर्मी वर्दी में 30 किलो डोडाचूरा के साथ किया गिरफ्तार !

Spread the love

मंदसौर जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में नीमच जिले में पदस्थ आरक्षक राजेंद्र सिंह सोंधिया को 30 किलो डोडाचूरा की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। राजेंद्र अपने चचेरे भाई भगत सिंह के साथ स्विफ्ट कार में सवार था और बूढ़ा-मुंताखेड़ी मार्ग से गुजर रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली, जिसमें 30 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया।

गौरतलब है कि आरोपी आरक्षक राजेंद्र सिंह बीते तीन दिनों से ड्यूटी से गैरहाजिर था और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट का मामला भी जांचाधीन है। गिरफ्तारी के बाद नीमच एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

कोर्ट ने आरोपी राजेंद्र और उसके भाई भगत सिंह को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान पुलिस तस्करी नेटवर्क की पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। मामले में सप्लायर कमल बावड़ी की भूमिका सामने आई है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। यह मामला पुलिस महकमे की छवि पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *