मंदिर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, मां दुर्गा की प्रतिमा बरामद !

Spread the love

सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 21 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया। छतरपुर जिले के बिजावर निवासी सरताज (29) और साबिर (20) सागर के विभिन्न मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने उनके पास से मां दुर्गा की पीतल की प्रतिमा और अन्य सामान बरामद किया है।

पुजारी बालकिशन यादव ने शाहगढ़ थाने में शिकायत दर्ज की थी कि रात में मंदिर बंद करने के बाद सुबह ताले टूटे मिले और मां दुर्गा की पीतल की प्रतिमा चोरी हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। छानबीन के दौरान बिजावर के दो संदिग्धों की जानकारी मिली। शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिजावर पहुंचकर लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी कबूल की और खलमंत्रा मंदिर की दानपेटी से नकदी चुराने की बात भी स्वीकारी।

पुलिस ने मां दुर्गा की प्रतिमा बरामद कर ली है और अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *