सागर। मध्य प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने आज सागर स्थित मातेश्वरी कार्यालय पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि “प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।” उन्होंने विशेष रूप से राशन वितरण प्रणाली, उपभोक्ता अधिकारों और नागरिक आपूर्ति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

इस दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जैसे राशन कार्ड संबंधी समस्याएं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार और उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े मामलों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने प्रत्येक समस्या पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं।

इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि वे नियमित रूप से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता की समस्याएं सुनते रहेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237