मुक्तिधाम में आवारा कुत्ते जले शव नोच रहे, टूटी बाउंड्री से बढ़ा खतरा !

Spread the love

महू गांव नगर परिषद क्षेत्र के गायकवाड़ मुक्तिधाम में अव्यवस्थाओं का गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ आवारा कुत्ते जले हुए शवों को नोचते नजर आ रहे हैं। बुधवार को इसका एक वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ गई है।

मुक्तिधाम की टूटी दीवार बनी खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार मुक्तिधाम की बाउंड्री वॉल लंबे समय से टूटी हुई है। इसी वजह से कुत्ते और मवेशी अंदर घुस आते हैं। लोग बताते हैं कि यह जगह अब शराबियों का अड्डा बन चुकी है, जहाँ शराब की खाली बोतलें बिखरी रहती हैं।

कई बार दिए ज्ञापन, कार्रवाई शून्य

निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर पालिका के CMO और महू SDM को ज्ञापन देकर समस्या बताई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।

लोगों ने कुत्तों को भगाया

बुधवार को कुत्तों द्वारा जले शव को नोचने का वीडियो सामने आया। मौके पर मौजूद लोगों ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। मुक्तिधाम में आवारा मवेशियों का जमावड़ा भी बना रहता है।

नगर परिषद अध्यक्ष बोले—दीवार तोड़ते हैं असामाजिक तत्व

महू गांव नगर परिषद अध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि
“पहले भी बाउंड्री वॉल बनाई गई थी, लेकिन असामाजिक तत्व और नशेड़ी लोग दीवार तोड़ देते हैं। जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर दीवार दोबारा बनवाई जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *