मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “खुरई वालों ने फूलों से होली–दीवाली मना दी, स्वागत देख कर दंग रह गया हूँ। मन कर रहा है कि सब भूलकर यहीं रह जाऊँ।”
खुरई विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत इतिहास में दर्ज हो गया। स्वागत से अभिभूत होकर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को 1000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगातें दीं।

🔹 खुरई के लिए बड़ी घोषणाएँ — कुल राशि 954 करोड़ से अधिक
मुख्यमंत्री ने मंच से अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं, जिनमें प्रमुख हैं—
1⃣ सड़क एवं अवसंरचना
- राहतगढ़–खुरई–खिमलासा 4 लेन मार्ग सुदृढ़ीकरण हेतु 500 करोड़ स्वीकृत
- बीना नदी परियोजना को पूर्ण करने हेतु 429 करोड़
- उल्दन बाँध परियोजना वर्ष 2026 तक पूर्ण करने हेतु बजट स्वीकृति
- खुरई में नेचुरल एथलेटिक्स ट्रैक
- मालथौन में मल्टी पर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
- रजवांस में 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना
2⃣ शिक्षा एवं कौशल विकास
- कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास हेतु 25 करोड़
- खुरई में नवीन आईटीआई की स्थापना

🔹 312 करोड़ रुपये के 86 कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुरई, मालथौन, बांदरी और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के कुल 86 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें—
नगरीय प्रशासन विभाग
- खुरई में विभिन्न मार्गों पर CC रोड निर्माण
- ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन विस्तार
- ग्रीन पार्क निर्माण
- नाले निर्माण
- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
- अमृत सरोवर, फील्ड पोंड, शांतिधाम, स्ट्रीट लाइट आदि
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
- पंचायत भवन
- चेक डैम
- खेत तालाब
- तालाब जीर्णोद्धार
- सुदूर सड़क निर्माण
- “एक बगिया माँ के नाम” योजना के कार्य

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
- विभिन्न उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण
स्कूल शिक्षा विभाग
- संदीपनी विद्यालयों का निर्माण
- विज्ञान प्रयोगशालाएँ
- अतिरिक्त कक्ष निर्माण
जल संसाधन विभाग
- बीजरी सागोनी एवं बरोदिया चन्द्रापुर जलाशय परियोजनाएँ
लोक निर्माण विभाग
- मालथौन क्षेत्र में अनेक ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण
🔹 बुंदेलखंड के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा—
“बुंदेलखंड वीरों और महावीरों की धरती है। यहाँ की जनता का कलेजा 56 इंच की छाती जैसा बड़ा है। खुरई का सरबती गेहूँ देशभर में प्रसिद्ध है।”

उन्होंने बताया कि हाल ही में बुंदेलखंड में कैबिनेट बैठक कर क्षेत्रीय विकास को गति देने वाले कई बड़े निर्णय लिए गए हैं।
🔹 कृषि, महिला सशक्तिकरण और उद्योग पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा—
- कृषि एवं कृषि-उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा
- “हम जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं, लाड़ली बहना योजना इसका प्रमाण है”
- दूध उत्पादन 9% से बढ़ाकर 20% करने का लक्ष्य
- “एक बगिया माँ के नाम” के तहत ₹2 लाख तक सहायता
🔹 मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का संबोधन
उन्होंने कहा—
“मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बुंदेलखंड तेजी से प्रगति कर रहा है। अप्रैल में नौरादेही में चीते लाए जाएंगे—अब बुंदेलखंड में ही चीते देखने मिल सकेंगे।”
🔹 आयोजक एवं विधायक श्री भूपेंद्र सिंह का स्वागत भाषण
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर खुरई का स्वागत इतिहास बन गया।
लोकसभा चुनाव में 29 की 29 सीटें जीतकर प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को मजबूती दी है।
🔹 सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा
“मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुरई को जो दिया है, उससे खुरई का विकास निश्चित रूप से नई ऊँचाइयों पर पहुँचेगा।”
🔹 लोकनृत्यों के बीच हुआ भव्य रोड शो
मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेलीपेड से रथ पर सवार होकर खुरई नगर के मुख्य मार्गों से गुज़रे।
- 10 से अधिक स्थानों पर JCB पर चढ़कर हुआ पुष्पवर्षा
- ढपला, रमतूला, डमरू दल, दुलदुल घोड़ी, बधाई की टीमें आकर्षण का केंद्र रहीं
- जनता ने पूरे मार्ग में फुलों की बारिश कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया