मोतीनगर में पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बच्चा वाल्मीकि को गिरफ्तार किया |

Spread the love

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने पिछले एक महीने से फरार चल रहे शातिर अपराधी सोनू उर्फ बच्चा वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर घर में घुसकर मारपीट और बाइक चोरी के मामले दर्ज थे।

पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी को एक फरियादी ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी सोनू और उसके साथी राजा उर्फ अब्दुल सेन ने उसके घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

एक महीने तक पुलिस से छिपने वाला यह अपराधी बुधवार को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों अपराधों को स्वीकार किया।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि सोनू एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ मोतीनगर समेत जिले के अन्य थानों में चोरी, जान से मारने की धमकी और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट जैसे कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी से मारपीट में इस्तेमाल डंडा जब्त कर न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *