युवा कांग्रेस ने प्रतिमा बागरी के बंगले पर कालिख पोती, इस्तीफे की मांग !

Spread the love

भोपाल। बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे युवा कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 74 बंगला स्थित नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सरकारी आवास पर प्रदर्शन किया और नेमप्लेट पर कालिख पोत दी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ी गई।

कांग्रेस ने यह प्रदर्शन सतना के रैगांव सीट से बीजेपी विधायक और मंत्री के भाई की गांजा तस्करी में गिरफ्तारी के विरोध में किया। कांग्रेस मांग कर रही है कि मंत्री प्रतिमा बागरी अपने पद से इस्तीफा दें।

इस बीच, मंत्री बागरी ने साफ किया कि भाई अनिल बागरी और बहनोई शैलेन्द्र सिंह से उनका कोई संबंध नहीं है और पुलिस अपने काम में सक्षम है। उन्होंने कहा, “जो भी अपराध करेगा, चाहे नाते-रिश्तेदार कोई भी हो, प्रशासन कार्रवाई करेगा।”

सतना पुलिस ने 7-8 दिसंबर की रात मरौहा गांव में छापेमारी कर 4 धान की बोरियों में छिपाए गए 48 पैकेट गांजा बरामद किए थे। पूछताछ में पता चला कि गांजा अनिल बागरी और उनके बहनोई शैलेन्द्र सिंह का था। दोनों को एनडीपीएस कोर्ट में 19 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *