युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने पुरव्याऊ टोरी में नवदुर्गा महोत्सव में शिव तांडव स्त्रोत का पाठ किया !

Spread the love

युवा भाजपा नेता श्री अविराज सिंह ने श्री सार्वदेशिक दुर्गा महोत्सव समिति, पुरव्याऊ टोरी में माँ महिषासुर मर्दिनी के दिव्य दर्शन किए और आरती में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शिव तांडव स्त्रोत का पाठ कर जीवन में समृद्धि और सफलता के महत्व पर प्रकाश डाला।

श्री अविराज सिंह ने कहा कि यह महोत्सव 121 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा है और इसमें भक्तों के कंधों पर देवी दुर्गा की स्थापना विशेष परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मॉ शक्ति और भगवान शिव एक ही हैं और दोनों की साधना से जीवन में शक्ति, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है।

युवा नेता ने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीराम ने रावण से युद्ध से पूर्व मॉ अम्बिका की पूजा की थी और शिवजी की भक्ति से ही विजय प्राप्त की। उन्होंने बताया कि रावण ने शिव तांडव स्त्रोत का पाठ कर अपनी शक्ति प्राप्त की। अविराज सिंह ने कहा कि जहां शिव तांडव स्त्रोत का पाठ होता है वहां भगवान शिव की कृपा सभी पर रहती है और जीवन में तरक्की होती है।

इस अवसर पर उन्होंने भक्तों से आह्वान किया कि वे माँ दुर्गा और भगवान शिव की साधना करें, धार्मिक अनुष्ठानों का पालन करें और जीवन में आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करें। नवदुर्गा महोत्सव में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने उत्सव में भाग लेकर आस्था और भक्ति की अद्वितीय परंपरा को जीवित रखा।

यह महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और एकता का भी प्रतीक है। श्री अविराज सिंह ने सभी से अनुरोध किया कि नवदुर्गा महोत्सव को भक्तिभाव और अनुशासन के साथ मनाएं और शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करके जीवन में भगवान शिव और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *