रक्षाबंधन सुरक्षा, सम्मान और परंपरा का पर्व है-अविराज सिंह!

Spread the love

भाजपा के युवा नेता अविराज सिंह ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर खुरई स्थित शासकीय उ.मा. कस्तूरबा कन्या छात्रावास एवं शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से राखी बंधवाई। इस मौके पर छात्राओं ने अपने भाई समान नेता का तिलक कर पारंपरिक रीति-रिवाजों से स्वागत किया।

राखी बंधवाने के बाद श्री सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और रक्षा का प्रतीक है। यह पर्व केवल परंपरा नहीं, बल्कि सुरक्षा और सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा— “भाई अपनी बहन की हर परिस्थिति में रक्षा और सहयोग का वचन देता है। यह पर्व सदियों से हमारे समाज की संस्कृति और परंपरा को मजबूत करता आ रहा है।”

शिक्षा पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के संघर्षों के लिए तैयार करती है और हमारे मन में संस्कार भरती है। जितना समाज शिक्षित होगा, राष्ट्र उतना ही प्रगति करेगा। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए कहा कि “आदर्श युवा वह है जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।”

रक्षाबंधन कार्यक्रम के उपरांत श्री अविराज सिंह ने बरोदिया कलां में बरोदिया हाइवे फिलिंग स्टेशन एवं शिव शक्ति इलेक्ट्रिकल्स एंड मशीनरी स्टोर का शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रविन्द्र राजपूत, पार्षद रेखा अहिरवार, कमलेश यादव, रजनी विश्कर्मा, प्रवीण जैन, सुरेन्द्र राजपूत, सुनील राय, रामशास्त्री, गौरव राय, बिट्टू राजपूत, कृष्णा साहू, रितिक कुशवाहा, मिंदर रजक, कपिल कुशवाहा, काशीराम अहिरवार, यशदीप अहिरवार, वैभव नामदेव, अंकित द्विवेदी, दीपू पड़रई, नीतिराज पटैल, इन्द्रराज ठाकुर, प्रभात सिंह धनौरा, बीआरी राजेन्द्र सेंगर, बीईओ आर.एस. शर्मा, संकुल प्राचार्य रविकांत असाटी, गायत्री शाक्य, ओमकार कुशवाहा, डॉ. विनोद राय, गोपाल विश्वकर्मा, सीएमओ राजेश मेहतेले, पुष्पेन्द्र सिंह, सोनू चंदेल, गणेश पटैल, अखिलेश पटैल, दिनेश नामदेव, मेहरवान अहिरवार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *