खुरई। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा के युवा नेता श्री अविराज सिंह ने खुरई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कस्तूरबा कन्या छात्रावास और शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास में छात्राओं से राखी बंधवाकर भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक राखी बांधकर अविराज सिंह को भाई का स्नेह दिया।
कार्यक्रम के पश्चात् श्री अविराज सिंह ने बरोदिया कलां में बरोदिया हाइवे फिलिंग स्टेशन एवं शिव शक्ति इलैक्ट्रिकल्स एंड मशीनरी स्टोर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीण और नगर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भाई-बहन के रिश्ते का पावन उत्सव
अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव है। यह त्यौहार सुरक्षा, सम्मान और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा –
“राखी का धागा केवल धागा नहीं, बल्कि बहन का विश्वास और भाई की जिम्मेदारी है। सदियों से यह परंपरा हमारे समाज की मूल संस्कृति रही है।”

शिक्षा और युवा शक्ति पर दिया जोर
अविराज सिंह ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल नौकरी या कॉलेज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को संघर्ष के लिए तैयार करती है और मन में संस्कारों का संचार करती है।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए कहा –
“एक आदर्श युवा वह है जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।”
उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और संस्कारों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

कार्यक्रम में रही उत्साहपूर्ण उपस्थिति
कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रविन्द्र राजपूत, पार्षद श्रीमती रेखा अहिरवार, कमलेश यादव, रजनी विश्कर्मा, प्रवीण जैन, सुरेन्द्र राजपूत, सुनील राय, रामशास्त्री, गौरव राय, बिट्टू राजपूत, कृष्णा साहू, रितिक कुशवाहा, मिंदर रजक, कपिल कुशवाहा, काशीराम अहिरवार, यशदीप अहिरवार, वैभव नामदेव, अंकित द्विवेदी, दीपू पड़रई, नीतिराज पटैल, इन्द्रराज ठाकुर, प्रभात सिंह धनौरा, बीआरी राजेन्द्र सेंगर, बीईओ आर.एस. शर्मा, संकुल प्राचार्य रविकांत असाटी, श्रीमती गायत्री शाक्य, ओमकार कुशवाहा, डॉ. विनोद राय, गोपाल विश्वकर्मा, सीएमओ राजेश मेहतेले, पुष्पेन्द्र सिंह, सोनू चंदेल, गणेश पटैल, अखिलेश पटैल, दिनेश नामदेव, मेहरवान अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सामूहिक भाईचारे का संदेश
इस अवसर पर अविराज सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन जैसा पर्व समाज में भाईचारे, विश्वास और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने छात्राओं को विश्वास दिलाया कि वे उनके भाई के रूप में हमेशा उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।