रहली पुलिस ने पकड़ा शातिर बाइक चोर:जेल के पीछे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया !

Spread the love

सागर (रहली)।
रहली पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को दबोचकर दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसमें अन्य आपराधिक वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

घर के बाहर से चोरी हुई थी बाइक

थाना प्रभारी के अनुसार 30 सितंबर को ग्राम सोनपुर निवासी गौरव पचौरी ने अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 25 सितंबर की शाम करीब 5 बजे गौरव ने अपनी बाइक (क्रमांक MP15 ML 2708) घर के बाहर खड़ी की थी। दो घंटे बाद शाम 7 बजे जब देखा तो बाइक गायब थी।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा आरोपी

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहार तिराहे के पास एक व्यक्ति संदिग्ध वाहन के साथ घूम रहा है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने तुरंत चांदपुर रोड स्थित जेल के पीछे घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान और कबूलनामा

गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मोहन उर्फ हल्ले आदिवासी पिता दामोदर, निवासी ग्राम खमरिया (थाना केसली) बताया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने ग्राम सोनपुर से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही उसने ग्राम कोटीखोर से एक और बाइक (क्रमांक MP04 QR 0954) चोरी करने का भी कबूलनामा किया।

झाड़ियों में छुपाई थी बाइक

आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी की गई दूसरी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था, जिसके बाद उसने उसे सोनपुर क्षेत्र की झाड़ियों में छुपा दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों बाइक बरामद कर ली हैं।

संगठित गिरोह से जुड़े होने की आशंका

फिलहाल रहली पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। यह भी आशंका है कि मोहन आदिवासी किसी संगठित बाइक चोरी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अन्य घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *