राजगढ़ पुलिस का ऑपरेशन स्पेशल 75: पारदी डकैत गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार !

Spread the love

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पुलिस ने ऑपरेशन स्पेशल 75 के तहत पारदी डकैत गैंग सहित चोरी की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 हजार रुपए नगदी, एक भरमार बंदूक, जिंदा 15 कारतूस और 6 बाइक जब्त की हैं।

एसपी अमित तोलानी के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले से लगभग 75 पुलिसकर्मी गुना जिले के रिहाना, समरसिंघा और बिलास के जंगलों में दो दिन तक ऑपरेशन चला। टीमों ने घने जंगलों में 20 घंटे तक बिना खाए-पिए 10-15 किलोमीटर की कांबिंग की। दबिश के दौरान 10-15 लोग एक डेरे में मौजूद थे, जिनमें से 3 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। मुख्य आरोपी जीवा भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक, 25 दिसंबर को राजगढ़ सराफा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में पारदी गैंग ने चोरी की थी। आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने जंगलों में 150-200 कर्मियों के साथ कांबिंग अभियान चलाया। गुना पुलिस ने भी इस कार्रवाई में राजगढ़ पुलिस की मदद की।

आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *