निवाड़ी। रूद्राक्ष धाम सागर में आयोजित होने जा रही सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर युवा नेता अविराज सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में उन्होंने जिला निवाड़ी के ओरछा एवं पृथ्वीपुर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क करते हुए श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों को आयोजन के आमंत्रण पत्र वितरित किए।

जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए अविराज सिंह सर्वप्रथम पावन धाम श्रीराम राजा सरकार मंदिर, ओरछा पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने अछरू माता मंदिर में भी दर्शन कर प्रभु चरणों में श्रीराम कथा एवं भगवान श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आमंत्रण पत्र अर्पित किए और क्षेत्रवासियों से आयोजन में सहभागिता की अपील की।
इसके बाद अविराज सिंह ग्राम पंचायत मडिया, पृथ्वीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट कर सभी को आमंत्रण पत्र प्रदान किए। उन्होंने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रूद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रयागराज से पधारे सुप्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक पं. श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से भगवान श्रीराम की दिव्य कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।
अविराज सिंह ने ग्राम बंधाजी पहुंचकर क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मानसिंह दांगी के निवास पर पहुंचकर भोजन ग्रहण किया तथा विनम्रतापूर्वक आयोजन का आमंत्रण पत्र भेंट किया। इसी क्रम में उन्होंने पृथ्वीपुर के पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव के निवास पर जाकर भी उन्हें श्रीराम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारने का आमंत्रण दिया।
जनसंपर्क के दौरान अविराज सिंह ने घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र वितरित किए और लोगों को आयोजन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी 2026 को रूद्राक्ष धाम में नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है।
इस अवसर पर रामकुमार सिंह गुड्डू सरपंच, रविंद्र सिंह, पप्पू प्रधान, संजय सिंह सरपंच, मानसिंह दांगी, भगवत दांगी पटवारी, के.पी. दांगी, गौरव बाजपेई, मुकेश सिंह पुनोल, राजेंद्र सिंह, रूपेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, पूरन सिंह, रामकुमार दांगी बाबूजी, देवेंद्र सिंह, सटन सिंह, रामस्वरूप पारया जी, अंकुल दांगी, मानवेंद्र सिंह, आशीष सिंह, जितेंद्र सिंह, राधा चरण सिंह, भरत सिंह, भगवान सिंह, महेंद्र सिंह, पप्पू गोराखेरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।