सागर। रामसरोज समूह के तत्वावधान में सरोजनी देवी केसरवानी की प्रथम पुण्यतिथि पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को बीपी, शुगर, लीवर और अन्य बीमारियों की निःशुल्क जांच सुविधा प्रदान की गई। शिविर में 187 मरीजों ने फाइब्रो स्कैन मशीन के माध्यम से लीवर की जांच कराई, जबकि कुल 445 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी मरीजों को सलाह
इस स्वास्थ्य शिविर में कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। डॉ. लव गुप्ता, डॉ. देवप्रिय शुक्ला, डॉ. अतीश सोनी, डॉ. अजय पचौरी, डॉ. साहिब राजे, डॉ. केके पटेल, डॉ. जसवंत सिंह राजपूत और डॉ. रविशंकर पवार सहित अन्य विशेषज्ञों ने मरीजों को उचित इलाज के लिए दिशा-निर्देश दिए।
नेताओं और समाजसेवियों ने की सराहना
कार्यक्रम में मौजूद विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा, “स्वास्थ्य हमारे जीवन का सबसे बड़ा धन है। यदि हम स्वस्थ रहेंगे, तो जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।” भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस शिविर से गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिली हैं।

फाइब्रो स्कैन जैसी महंगी जांच निःशुल्क उपलब्ध
समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लीवर की जांच के लिए फाइब्रो स्कैन जैसी महंगी टेस्ट सुविधा निःशुल्क प्रदान करना था। उन्होंने कहा, “बाजार में यह जांच 5000 रुपये तक की होती है, जिसे आम आदमी के लिए कराना मुश्किल होता है। ऐसे में निःशुल्क जांच से लोगों को बड़ी राहत मिली है।”
समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि रामसरोज समूह का उद्देश्य समाज सेवा है और इसी भावना के तहत यह शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि हीमोग्लोबिन और लीवर जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग
इस अवसर पर पंडित केशव महाराज, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, समाजसेवी संजीव केसरवानी, नितिन सोनी, अभिमन्यु सोनी, अमित टिंकू केसरवानी, केके दुबे, सुनील केसरवानी, समीर ठाकुर, विनय मिश्रा, दीपक दुबे, राजेश पंडित, विष्णु साहू और अनिल केसरवानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर वर्ग के लिए वरदान साबित होते हैं और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237