रिछा में स्वच्छता व नशा मुक्ति का संगठित अभियान !

Spread the love

सागर। विकासखंड मालथौन के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला रिछा जन शिक्षा केंद्र बरोदियाकलां में ग्राम पंचायत मडावन पायक एवं ग्राम रिछा के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़ा, नशा मुक्ति अभियान और स्वच्छ ग्राम पंचायत, स्वच्छ ग्राम, स्वच्छ विद्यालय मुहिम का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक बड़े उत्साह के साथ किया गया।

इस अभियान में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री भरत तिवारी, पूर्व जनपद सदस्य श्री मनोहर सिंह जाट, पंचायत के पंच, ग्रामवासी, महिलाएँ, बच्चे, शिक्षक एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

नशा मुक्ति पर बड़ा फैसला

अभियान के अंतर्गत ग्रामवासियों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर नशा मुक्ति की शपथ ली। पंचायत बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जो व्यक्ति नशा करेगा, उस पर ₹2100 का जुर्माना लगाया जाएगा। यह राशि ग्राम पंचायत द्वारा गठित समिति को देय होगी। इसके साथ ही सूचना देने वाले को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Oplus_16908288

स्वच्छता और जागरूकता अभियान

महिलाओं और बच्चों ने पूरे ग्राम में रैली निकालकर स्वच्छता, नशा मुक्ति, जल संरक्षण और वृक्षारोपण के नारे लगाए। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

सामूहिक हाथ धुलाई व स्वच्छता प्रशिक्षण

अभियान के दौरान बच्चों, महिलाओं और अभिभावकों ने एक साथ हाथ धुलाई का प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में रसोईयों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और पालकों ने शानदार स्वच्छता गीत प्रस्तुत किया और साफ-सफाई का संदेश दिया।

जल संरक्षण पर विशेष जोर

शिक्षक शाला प्रभारी विजय सिंह गौड़ एवं शिक्षिका कुमारी रूपाली तिलेश्वर ने बच्चों और महिलाओं से व्यक्तिगत स्वच्छता, सामाजिक स्वच्छता, शौचालय एवं किचन की साफ-सफाई के महत्व पर चर्चा की।
साथ ही, वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जानकारी दी गई—कैसे छतों से वर्षा जल एकत्र कर उसे टैंकों में संरक्षित किया जा सकता है और घरेलू कार्यों जैसे सिंचाई, धुलाई, शौचालय फ्लशिंग आदि में इस्तेमाल किया जा सकता है।

महिला नेतृत्व और सहभागिता

अभियान में शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूजा लोधी, उपसरपंच श्रीमती तारा लोधी, कुमारी लीला अहिरवार, श्रीमती सुहाग रानी लोधी, श्रीमती झुनारी बाई, श्रीमती मीराबाई जाट और श्रीमती सुखरानी खान सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।

पूरे पखवाड़े चलाए गए इस अभियान ने ग्रामवासियों को स्वच्छता और नशा मुक्ति की दिशा में जागरूक किया। गाँव के बच्चों और महिलाओं ने साबित किया कि छोटे-छोटे कदम बड़े बदलाव ला सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *