रिसॉर्ट फूड पॉइजनिंग मामला: एक और कर्मचारी की मौत, मृतकों की संख्या चार, SIT गठित !

Spread the love

खजुराहो के एक रिसॉर्ट में कथित जहरीला भोजन खाने से कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इलाज के दौरान एक और कर्मचारी की मौत हो जाने से इस घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। वहीं सात अन्य कर्मचारी अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

जानकारी के अनुसार रिसॉर्ट में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत हार्दिक सोनी (20) की तबीयत भोजन करने के कुछ समय बाद अचानक बिगड़ गई थी। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया। तीन दिन तक चले इलाज के बाद शनिवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इससे पहले प्रागीलाल कुशवाहा, रामस्वरूप कुशवाहा और गिरजा रजक की भी मौत हो चुकी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में संदिग्ध जहर पाए जाने की पुष्टि हुई है। घटना में कुल कई कर्मचारी बीमार पड़े थे, जिनमें से सात का इलाज अभी जारी है।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मृतकों के परिजनों को रेड क्रॉस सोसायटी से 20-20 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता स्वीकृत की है और मुख्यमंत्री सहायता कोष से अतिरिक्त मदद के निर्देश दिए हैं। वहीं, अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अगम जैन ने एसडीओपी खजुराहो के नेतृत्व में SIT गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *