नगर निगम भोपाल में सिविल कार्यों में लगातार कमजोर प्रदर्शन और देरी से नाराज होकर नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 75 असिस्टेंट इंजीनियर और सब इंजीनियरों को बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का सहायक नियुक्त कर दिया है।
इन इंजीनियरों को अब विधानसभा-वार SIR डिजिटाइजेशन (Special Integrated Revision) का काम करना होगा। यह आदेश 4 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।

क्यों हुई कार्रवाई? 15 दिन में भी नहीं दे सके सिविल कार्यों की रिपोर्ट
सूत्रों के अनुसार, कमिश्नर संस्कृति जैन ने सभी असिस्टेंट व उप-यंत्रियों से उनके सिविल कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन 15 दिन बीतने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
इससे नाराज होकर कमिश्नर ने सभी संबंधित इंजीनियरों को उनके मूल कार्यों से हटाकर SIR अभियान में BLO सहायकों के रूप में भेज दिया।
कमिश्नर जैन फिलहाल साउथ कोरिया दौरे पर हैं और 6 दिसंबर को लौटेंगी।
इस बीच प्रभारी कमिश्नर अंजू कुमार द्वारा नया आदेश जारी किया जाएगा।
सुबह 7 बजे से रात चौपाल तक लगातार ड्यूटी
आदेश में कहा गया है कि—
- इंजीनियर प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात चौपाल समाप्त होने तक ड्यूटी करेंगे।
- उन्हें मतदाता गणना फॉर्म एकत्रित करने से लेकर डिजिटाइजेशन तक का काम करना होगा।
- हर दो घंटे में विधानसभा-वार प्रगति रिपोर्ट अपर आयुक्त व संबंधित ERO को देनी होगी।
आदेश में साफ लिखा है कि “नगर निगम के सिविल कार्यों में प्रगति नहीं होने के कारण यह ड्यूटी लगाई जाती है।”
जिन बूथों पर प्रदर्शन कमजोर था, वहीं की गई तैनाती
चौंकाने वाली बात यह है कि सभी इंजीनियरों को उन बूथों पर लगाया गया है, जिनकी परफॉर्मेंस टॉप-20 सबसे कमजोर में है।
अर्थात जिन इंजीनियरों ने सिविल कार्यों में खराब प्रदर्शन किया, उन्हें कठिन बूथों पर एसआईआर सुधारने की जिम्मेदारी दी गई है।
कौन-कौन इंजीनियर बने BLO सहायक — विधानसभा अनुसार सूची
गोविंदपुरा विधानसभा
ताराचंद पाठ्या, जेडए खान, अजय मालवीय, अतुल द्विवेदी, प्रशांत पटेल, जोगेंद्र सिंह, रूपांकन वर्मा, दीपक सोराड़ा, दीक्षा सूर्यवंशी, मीनल जैन, नीलम रजक, रवि सिंह, अंकित पटेल, जीएल चौधरी, अंकित शाक्य।
हुजूर विधानसभा
आदिति विश्वकर्मा, अमन शेखावत, अजय राजावत, अंकित रघुवंशी, अरविंद कुर्मी, चंदन पिपलाद, सुनील वर्मा, सचिन साहू, मानसी दीक्षित, उरूज कुरैशी, सत्यम सिंह, नवाब सिंह कनेरिया।
भोपाल मध्य विधानसभा
सौरभ सूद, मयंक शर्मा, शीतल विश्वकर्मा, बबली शर्मा, सुमित सिंह, प्रियंका पाटीदार, कीर्ति तोमर, शुभकामना ठाकुर, स्वाति सिंह हनवत, कविता सोनी, अमर सिंह यादव, लोकेश टेलर।
नरेला विधानसभा
पवन मेहरा, अमन सिंह, श्रीकांत सराठे, जितेंद्र गुप्ता, देवेश गढ़वाल, शुभम वर्मा, दीपक कंवर, अंकुर रायजादा, आकृति पटेल, निखिल जैन, अभिषेक मालवीय, प्रणय राठौर, अमित दुबे।
भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा
गौरव परमार, तरुणिका शर्मा, अंजली शर्मा, नीतेश श्रीवास्तव, विजय गोयल, पूजा पटेल, आदित्य शर्मा, निशांत तिवारी, एसबी सिंह, प्रदीप बिंडैया, प्रफुल्ल गुर्जर, आदित्य खरे, पुंडरिक द्विवेदी।
भोपाल उत्तर विधानसभा
केसी गुप्ता, जमीर अहमद, गौर प्रजापति, अजय सोलंकी, विकास मरकाम, शुभम सोनी, पंकज शर्मा, संजय बड़ाड़िया, भूपेंद्र सिंह, अंबरिश सिंह।
70% से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा, अच्छा प्रदर्शन करने वालों का सम्मान भी
भोपाल में SIR अभियान तेजी से चल रहा है और 70% से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।
अच्छा काम करने वालों को नगर निगम द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी का बयान
उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने कहा—
“सहायक यंत्री और उप-यंत्रियों की नियुक्ति विधानसभावार की गई है। वे SIR डिजिटाइजेशन में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।