सागर। समाज उत्थान और मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय संस्था लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल का “सामाजिक एवं कानूनी जागरूकता संगोष्ठी एवं मध्यप्रदेश के सदस्यों का शपथग्रहण समारोह” सागर के महाकवि पद्माकर सभागार, मोतीनगर में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि और अध्यक्षीय संबोधन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष मां राजलक्ष्मी मंदा रहीं, जबकि अध्यक्षता सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने की। इस आयोजन का संयोजन नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन ने किया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुआ।
अनुश्री जैन को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व
अपने स्वागत भाषण में अनुश्री जैन ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने महिला बंदियों को कानूनी सहायता, कुपोषण मुक्ति अभियान, वृक्षारोपण, महिलाओं के स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की प्रतिभा संवर्धन हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इन योगदानों को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और संबोधन
कार्यक्रम में मलखम, बधाई लोकनृत्य, शिव स्तुति, आत्मरक्षा (कूडो) प्रदर्शन और कथक नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। विधायक श्री जैन ने अपने संबोधन में संस्था के प्रयासों की सराहना की। मां राजलक्ष्मी मंदा ने कहा कि संस्था में महिला नेतृत्व को सर्वोच्च स्थान मिलेगा। उन्होंने 22 राज्यों और 12 देशों में महिला पदाधिकारियों की बढ़ती संख्या पर गर्व व्यक्त किया।
सम्मान और विशेष अतिथि
समाजसेवा हेतु डॉ. मोनिका शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर सुश्री आयुषी अग्रवाल, सीताराम रसोई समूह, शिवयोग नारायण खिचड़ी सेवा समिति, पशु सेवा समिति (वासु चौबे, पारंग शुक्ला), सत्य शोधन आश्रम, प्रयास और सशक्त स्व सहायता समूह को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव और श्री जसवीर सोढ़ी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंच और पदाधिकारी
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्वाति हल्वे ने किया। मंचीय व्यवस्था लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल की सागर इकाई के सदस्यों—मेघा दुबे, कविता लारिया, निशा शिंदे, सुचेता दुबे, माधुरी राजपूत, रूपा राज और प्रीति शर्मा—ने की। प्रदेशभर से कई पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें अनीता राजपूत (शाजापुर), अनीता खरे (दमोह), स्मिता भोयर (छिंदवाड़ा), जयश्री चौरसिया (सीहोर), एड. लता सिंह यादव (ग्वालियर), नीलम बिंदल (गुना), ललिता पुरवैया (नर्मदापुरम), सुरभि सहगल (भोपाल) सहित सागर के विभिन्न सदस्यों ने सदस्यता ली।

बड़ी संख्या में सहभागिता
कार्यक्रम में आशा पिंपलापुरे, शिल्पी भार्गव, प्रतिभा तिवारी, रचना खत्री, ऋतु सिंह, लवली सोनी (डीएसपी), ऋतु बघेल, आशा सिलाकारी, तनुश्री भाटिया, निकिता पिंपलापुरे, विशाखा देव, प्रशुक जैन समेत सैकड़ों महिलाएं, छात्राएं और बालिकाएं शामिल हुईं।
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237