विजयदशमी पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर, राहतगढ़ और जैसीनगर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल!

Spread the love

सागर, 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) – मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विजयदशमी पर्व के अवसर पर जिले में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मंत्री राजपूत का पहला कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे सागर पुलिस लाइन में होगा, जहाँ वे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक शस्त्र पूजन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:00 बजे वे नगर परिषद राहतगढ़ द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होकर रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इसके पश्चात शाम 7:00 बजे मंत्री राजपूत जनपद प्रांगण जैसीनगर में आयोजित विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रावण दहन समारोह में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिकों की सहभागिता की संभावना है। मंत्री कार्यालय सागर की ओर से जनसामान्य से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *