
विधायक जैन ने किया नमो उद्यान का निरीक्षण – सागर के नरयावली नाका स्थित शमशान घाट परिसर में विकसित हो रहे “नमो उद्यान” का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने निरीक्षण किया। मियावाकी पद्धति से हो रहे उद्यान में पीपल, नीम, आंवला, कचनार समेत कई पौधे लगाए गए। तुलसी वन भी तैयार किया जा रहा है। उद्यान प्रदूषण मुक्त वातावरण देगा।

विजयादशमी से पहले विधायक जैन बाजार में पहुंचे – सागर के कटरा बाजार में विजयादशमी से पूर्व विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी कर लोगों को भी स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संदेश दिया। अधिकारियों को स्वच्छता व यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए।

छोटे तालाब का कायाकल्प होगा, निरीक्षण पर पहुंचे विधायक जैन – सागर के छोटे तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने निरीक्षण किया। 7.5 करोड़ की परियोजना के तहत तालाब में टॉय ट्रेन ट्रैक, नौकायन घाट, आकर्षक प्रवेश द्वार, छतरियां और पाथ-वे बनाए जा रहे हैं। विधायक ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।