विधायक शैलेंद्र जैन ने किया “हमराही समाज कल्याण संस्था” के कार्यालय का शुभारंभ, दिव्यांगों के आत्मनिर्भरता पर दिया बल!

Spread the love

।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शनिवार को दिव्यांगजनों के उत्थान एवं समाज कल्याण के लिए समर्पित सामाजिक संस्था “हमराही समाज कल्याण” के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग भाई-बहनों को मुख्यधारा में जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधायक जैन ने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, परंतु जानकारी के अभाव, अज्ञानता और आयु संबंधी बाधाओं के कारण आज भी कई जरूरतमंद लोग उनसे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने संस्था से आग्रह किया कि यदि ऐसे प्रयास लगातार किए जाते हैं, तो निश्चित ही अधिक से अधिक दिव्यांगजन सुविधाओं का लाभ ले पाएँगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में समाज को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा – “आपके द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है। इस तरह की संस्थाएँ शासन और समाज के बीच सेतु का कार्य कर सकती हैं। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हर दिव्यांग भाई-बहन को उचित सहयोग और अवसर प्राप्त हो।”

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा भारती पटेल सहित पार्षद रीतेश तिवारी, एडवोकेट ओमप्रकाश सोनी, गजेंद्र सिंह कुर्मी, अर्चना वर्मा, हेमलता कुर्मी, आकाश जैन, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, राकेश पटेल, रविंद्र तिवारी, अर्जुन सिंह सहित अनेक गणमान्य समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *