विधायक शैलेंद्र जैन ने श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता कर लिया संतों का आशीर्वाद !

Spread the love

कटनी में पं. इंद्रेश उपाध्याय महाराज के मुखारविंद से हो रही कथा में पहुंचे विधायक

कटनी। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कटनी में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास पं. इंद्रेश उपाध्याय महाराज के मुखारविंद से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता करते हुए श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया। इस अवसर पर विधायक जैन ने कथा व्यास पं. इंद्रेश महाराज एवं मंचासीन संतों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा के दौरान पं. इंद्रेश उपाध्याय महाराज ने विधायक शैलेंद्र जैन के प्रति आत्मीय भाव व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक जैन ठाकुर जी के परम भक्त हैं और प्रभु की कृपा से वे उनके अत्यंत प्रिय हैं। उन्होंने कहा कि विधायक जैन का उनके आमंत्रण पर कथा स्थल पर पधारना उनके लिए भी अत्यंत प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है।

विधायक शैलेंद्र जैन ने इस अवसर पर कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह कथा समाज में धर्म, संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करती है। उन्होंने महाराज श्री के चरणों में नमन कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। भक्ति, श्रद्धा और भाव से ओतप्रोत वातावरण में कथा श्रवण कर श्रद्धालु स्वयं को धन्य अनुभव करते नजर आए। आयोजन स्थल पर भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *