सागर के डॉक्टर सर हरी सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ आज NSUI के छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति प्रोपेसर नीलिमा गुप्ता का पुतला दहन कर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। बता दे की प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन छात्र पीछे नहीं हटे और पुतले में आग लगाकर उसे जला दिया।

वही छात्रों ने इस मौके पर एक ग्यापन भी सौंपा, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए 8 प्रमुख मांगें रखी गईं।
बता दे की छात्रों की पहली मांग हाल ही में विश्वविद्यालय में हुई दुखद घटना को लेकर है, जिसमें एक छात्र की मौत और कई घायल हो गए थे। उसमे छात्रों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा और घायलों को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की मांग की है। वही विश्वविद्यालय में नियुक्तियों में हो रहे घोटालों की उच्च स्तरीय जांच की जाये। छात्रों ने कहा कि आए दिन अखबारों में नियुक्ति भ्रष्टाचार की खबरें आती हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और दोषियों पर कडी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, छात्रों ने विश्वविद्यालय को RSS की तर्ज पर संस्था न बनाने की बात भी कही।

https://youtu.be/yFo8Jp983bg?si=wCqBSIN9CCbXbWCw
इसके साथ ही छात्रों ने विश्वविद्यालय में चल रहे अनावश्यक और घटिया निर्माण कार्यों को तुरंत रोकने और चल रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग रखी।
बता दे की NSUI के छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन उनकी मांगों पर शीघ्र अमल नहीं करता, तो यह विरोध प्रदर्शन एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने साफ कहा कि छात्रों के हितों के लिए वे पीछे नहीं हटेंगे।

देखिये यह विरोध विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि अगर जल्द निर्णय नहीं लिए गए, तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड सकते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237