व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का समापन !

Spread the love

प्रधानमंत्री कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया (सागर) में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 12 अगस्त से 18 सितम्बर तक लगातार संचालित किया गया।


समापन समारोह

समापन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.सी. जैन, करियर मार्गदर्शन योजना के जिला नोडल डॉ. अमर कुमार जैन तथा जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती अंगूरी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


प्रशिक्षण का प्रतिवेदन

कार्यक्रम प्रभारी श्री आर.सी. प्रजापति ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्नातक द्वितीय, तृतीय एवं स्नातकोत्तर स्तर के 50 चयनित विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
छात्र-छात्राओं को संचार कौशल, औपचारिक पहनावा, कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी (मैथ्स रीजनिंग, एप्टीट्यूड, एनालिटिकल रीजनिंग, मॉक इंटरव्यू आदि) से जुड़े सत्रों का लाभ मिला।

विद्यार्थियों प्रतिभा मौर्य, ऋषिका तिवारी, ऋषिराज दागी, कुंती रजक और प्रद्युम्न दुबे ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है और उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया है।


मुख्य अतिथियों का संबोधन

  • डॉ. अमर कुमार जैन ने कहा –
    “आज रोजगार का रास्ता स्वरोजगार से होकर निकलता है। शासन की नौकरियां सीमित हैं, जबकि स्वरोजगार में असीमित संभावनाएँ हैं। विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन तक पहुँचते-पहुँचते ही रोजगार के क्षेत्र में अपना लक्ष्य तय कर लेना चाहिए।”
  • श्रीमती अंगूरी ठाकुर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा –
    “शासन द्वारा ऐसे प्रशिक्षण इसलिए कराए जाते हैं ताकि विद्यार्थी बाजार की मांग के अनुरूप अपनी दक्षता का विकास कर सकें। यह प्रशिक्षण निश्चित ही उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहायक होगा।”

प्रमाण पत्र वितरण और प्रेरणा

प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक सहभागी बने सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्राचार्य डॉ. ए.सी. जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा –
“शासन विद्यार्थियों को कौशल विकास और दक्षता संवर्धन हेतु निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराता है। आगामी 22 सितम्बर (सोमवार) को आयोजित होने वाले एक दिवसीय करियर अवसर मेले एवं युवा संगम कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि आएंगे। विद्यार्थियों को इस साक्षात्कार में शामिल होकर अपने भविष्य की दिशा तय करनी चाहिए।”


संचालन एवं आभार

कार्यक्रम का संचालन बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ऋषिका तिवारी ने किया।
आभार प्रदर्शन श्री आर.सी. प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह ठाकुर, डॉ. दिव्या गुरु, श्री सुनील केसरवानी सहित महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *