शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुशेपुर के विद्यार्थियों का ओलंपियाड 2025 में शानदार प्रदर्शन !

Spread the love

गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुशेपुर के छात्र-छात्राओं ने ओलंपियाड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा संध्या किरार ने हिंदी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी—इन पांचों विषयों में सफलता प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। संध्या, श्री हरि सिंह किरार की पुत्री हैं। उनकी इस बहुविषयक सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

इसके अलावा विद्यालय के छात्र कान्हा अहिरवार ने अंग्रेजी विषय में तथा विनीत अहिरवार ने गणित विषय में परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं कक्षा 6वीं और 7वीं के कई अन्य छात्र-छात्राओं ने भी ओलंपियाड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

विद्यालय परिवार की ओर से संध्या किरार को पांचों विषयों में सफलता के लिए शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दिनेश किरार, शिक्षक बृजमोहन किरार, अंग्रेज सिंह एवं विष्णु किरार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *