शासकीय स्कूल में प्रधानाध्यापक का शराब वीडियो वायरल, हड़कंप !

Spread the love

सागर। जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवरा गांव का एक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में विद्यालय के एक कक्ष में तीन व्यक्ति बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तीन में से एक व्यक्ति स्कूल के प्रधानाध्यापक लखुआराम जाटव बताए जा रहे हैं।

वीडियो में सामने टेबल पर शराब का क्वाटर, कुछ खाने का सामान और गिलास दिखाई दे रहा है। इसके अलावा प्रधानाध्यापक ग्रामीणों के साथ शराब पीते और हाथ में बीड़ी लिए दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है और घटना ने शिक्षा विभाग में चिंता बढ़ा दी है।

वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही अधिकारी जांच में जुट गए हैं। शिक्षा विभाग ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यह भी बताया गया कि प्रधानाध्यापक की इस कृत्य पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

घटना के साथ ही स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोग शिक्षा के इस मंदिर में अनुशासन और नैतिकता बनाए रखने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *