श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर भीषण हादसा: दो की मौत, चार घायल !

Spread the love

श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर भोगीका तिराहे के पास रविवार देर रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सवाई माधोपुर से बारां जा रही कार (RJ 28 UA 6995) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई और फिर नाले में गिर गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बारां निवासी नरेश पुत्र कन्हैया लाल वैष्णव (28) और संदीप पुत्र महावीर वैष्णव (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार अन्य चार लोग — ड्राइवर फिरोज पुत्र शरीफ, सचिन पुत्र भीमराज सिंह (27), रफीक पुत्र मोहम्मद हुसैन (45) निवासी श्योपुर और जोगेन्द्र उर्फ चंदा लाल कुम्हार घायल हो गए।

सूचना मिलते ही सामरसा पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से श्योपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *