संभागायुक्त ने ग्राम बॉसा तारखेडा में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया संवाद !

Spread the love

जिले के भ्रमण पर पहुंचे संभागायुक्त अनिल कुमार सुचारी ने ग्राम बॉसा तारखेडा में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से संवाद कर निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली। संभागायुक्त ने ई.एफ. फॉर्म भरने की प्रक्रिया एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से किए जा रहे कार्यों का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के पश्चात संभागायुक्त अनिल कुमार सुचारी ने स्कूल परिसर में उपस्थित विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की तथा उन्हें मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एसडीएम आर.एल. बागरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *