सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने क्षेत्रीय परिवहन विभाग की विशेष कार्रवाई !

Spread the love

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं मोटरयान अधिनियमों/नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु परिवहन आयुक्त, ग्वालियर द्वारा 18 सितम्बर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्यभर में विशेष प्रवर्तन अभियान (Special Enforcement Drive) चलाने के निर्देश जारी किए गए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुक्रम में सागर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में 22 सितम्बर से शुरू हुए इस अभियान के तहत 29 सितम्बर 2025 को दमोह मार्ग पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

जांच में 35 यात्री वाहन हुए शामिल

अभियान के दौरान दमोह मार्ग पर कुल 35 यात्री वाहनों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान पाया गया कि 05 यात्री वाहनों में First Aid Box, रिफ्लेक्टिव टेप, VLTD, अग्निशमन यंत्र, HSRP नंबर प्लेट, चालक का निर्धारित गणवेश जैसी अनिवार्य व्यवस्थाएँ उपलब्ध नहीं थीं।

मौके पर पकड़ी गई गड़बड़ियाँ

  • 02 यात्री वाहन बिना आवश्यक दस्तावेजों (बीमा, फिटनेस, परमिट आदि) के संचालित हो रहे थे।
  • 07 मोटरसाइकिल चालकों को बिना हेलमेट और बिना HSRP नंबर प्लेट के वाहन चलाते पाया गया।

उक्त सभी मामलों में मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए ₹14,500 का जुर्माना मौके पर वसूला गया।

जांच के दायरे में ये कमियाँ रहीं प्रमुख

  • वैध बीमा का अभाव
  • फिटनेस एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) न होना
  • बिना परमिट वाहन संचालन
  • VLTD (Vehicle Location Tracking Device), SLD एवं अग्निशमन सिस्टम की अनुपस्थिति
  • फर्स्ट एड किट न होना
  • रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप का अभाव
  • चालक गणवेश का पालन न करना
  • बकाया मोटरयान कर जमा न करना

परिवहन अधिकारी की चेतावनी

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने सभी वाहन स्वामियों को हिदायत दी है कि वाहन संचालन के दौरान समस्त आवश्यक दस्तावेज जैसे बीमा, फिटनेस, परमिट, पंजीयन कार्ड, चालक का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, टैक्स प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि अनिवार्य रूप से साथ रखें।

उन्होंने बकायादारों से अपील की कि वे तत्काल बकाया मोटरयान कर राशि का भुगतान करें, अन्यथा उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 एवं मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी।

अभियान जारी रहेगा

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष प्रवर्तन अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, सड़क हादसों की रोकथाम करना और आम नागरिकों को सुरक्षित यात्रा का वातावरण उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *