खुरई। “समाज और राष्ट्र के निर्माण में जैन समाज सदैव अग्रणी रहा है। जैन धर्म परोपकार, क्षमा, त्याग, तपस्या और एकता का प्रतीक है तथा विश्व को शांति और अहिंसा का संदेश देता आया है।” यह बात युवा नेता श्री अविराज सिंह ने रविवार को खुरई के शर्मा वार्ड स्थित समैया चैत्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही।
इस अवसर पर उन्होंने जैन समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जैन धर्म केवल धार्मिक परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य मानवता को सही दिशा देना है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने भी स्वदेशी के महत्व पर बल दिया था। स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सकता है।

दुबे कॉलोनी में सीसी रोड का लोकार्पण
श्री अविराज सिंह ने दुबे कॉलोनी में सीसी रोड का लोकार्पण करते हुए भगवान गणेश की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूजनीय हैं, वे बुद्धि और विवेक के देवता हैं।
उन्होंने भगवान गणेश और कुबेर से जुड़ी कथा सुनाकर बताया कि भगवान गणेश ने कुबेर का अहंकार तोड़कर हमें अहंकार त्यागने और जीवन में विनम्रता अपनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि ईश्वर की नित्य पूजा से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और अनुशासन, समय प्रबंधन तथा एकाग्रता जीवन में सफलता की कुंजी है।

जरवांस में संत रविदास मंदिर का लोकार्पण
कार्यक्रम के तहत श्री अविराज सिंह ने जरवांस गांव में संत रविदास मंदिर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपना जीवन समाज की कुरीतियों को मिटाने और सामाजिक समरसता स्थापित करने में समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का संदेश आज भी प्रासंगिक है— “एकता, भाईचारा और समानता ही राष्ट्र की शक्ति है।”

विकास कार्यों की जानकारी दी
युवा नेता ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि—
- गांधी वार्ड में नाला निर्माण,
- कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में पार्क और शिव मंदिर का निर्माण,
- केके पैलेस से सागर नाका तक रोड चौड़ीकरण, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइटें,
- जरवांस में कायाकल्प योजना से सीसी रोड और सार्वजनिक शौचालय,
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 100 आवासों की स्वीकृति,
- पानी की टंकी और हर घर नल योजना के अंतर्गत नल कनेक्शन की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब जनता और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करें।

गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और समाजजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री जितेंद्र कुमार गुरहा (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), श्री रामनिवास महेश्री, श्री हेमचंद्र बजाज, श्री विजय बट्टी सेठ, श्री संजय समैया (बाबा समाज अध्यक्ष), श्री आनंद समैया (उपाध्यक्ष), श्री नवनीत समैया (कोषाध्यक्ष), श्री राजकुमार समैया (महामंत्री), श्री राजकुमार राजू समैया, श्री रजनीश समैया, श्री राहुल चौधरी (नगरपालिका उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष), श्री मनोज दुबे (पार्षद), श्री रविंद्र राजपूत, श्री नीतिराज पटैल, श्री देशराज यादव, श्रीमति रश्मि सोनी, श्री शोभाराम राय, श्री राजेंद्र रोकड़िया, श्री यशवंत जैन, श्री महेश सक्सेना, श्री संतोष दुबे, श्री राम शास्त्री, श्री कनिष्क चैबे, श्री सोनू चंदेल, श्री जगदीश अहिरवार, श्री प्रवीण जैन, श्री अवनीश रावत (एई), श्री अमित दुबे, श्री जमना प्रसाद अहिरवार (जनपद अध्यक्ष), श्री जयराम अहिरवार (पार्षद), श्री निर्मल अहिरवार, श्री हेमंतराजा अहिरवार, श्री गोलू अहिरवार, श्री रामगोपाल अहिरवार, श्री महेश अहिरवार, श्री देवेंद्र अहिरवार, समेत अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व पूज्य संत मौजूद रहे।