सलीम खान लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती, परिवार पहुंचा हालचाल जानने !

Spread the love

मुंबई। दिग्गज पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। हालांकि, फिलहाल भर्ती होने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

तबीयत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचने लगे। सलमान खान पिता का हालचाल जानने लीलावती अस्पताल पहुंचे। बेटी अलवीरा खान भी जल्दबाजी में अस्पताल जाती नजर आईं। दामाद अतुल अग्निहोत्री और अर्पिता के पति व अभिनेता आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद रहे।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक

24 नवंबर 1935 को जन्मे सलीम खान हाल ही में 90 वर्ष के हुए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में अभिनय से की थी। शुरुआती दौर में वे ‘प्रिंस सलीम’ नाम से काम करते थे, लेकिन फिल्मों में सीमित भूमिकाएं मिलने के बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया।

‘सलीम–जावेद’ की ऐतिहासिक जोड़ी

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर हुई। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘डॉन’ और ‘सीता और गीता’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी कहानियों और संवादों ने फिल्मों की दिशा बदल दी और लेखकों को भी स्टार जैसी पहचान दिलाई।

फिलहाल सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर परिवार और प्रशंसकों की नजर अस्पताल से आने वाले अपडेट पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *